एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | बरेली में सड़क हादसे में दो युवकों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पुलिस के अनुसार बरेली में किला क्षेत्र निवासी आर्यन (25) और भूड़ निवासी गौतम (27) दोस्तों संग रविवार की रात उत्तराखंड स्थित नानकमत्ता (गुरुद्वारा) से बरेली आ रहे थे।

देश की खबरें | बरेली में सड़क हादसे में दो युवकों की मौत

पुलिस के अनुसार बरेली में किला क्षेत्र निवासी आर्यन (25) और भूड़ निवासी गौतम (27) दोस्तों संग रविवार की रात उत्तराखंड स्थित नानकमत्ता (गुरुद्वारा) से बरेली आ रहे थे।

एक बाइक पर वे दोनों थे, जबकि दूसरी बाइक से उनके दो अन्‍य दोस्‍त आ रहे थे। हाफिजगंज पहुंचते ही आर्यन और गौतम की बाइक मार्ग विभाजक (डिवाइडर) से टकरा गई।

सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने गौतम और आर्यन को तत्काल एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

हाफिजगंज के थाना प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) चेतराम वर्मा ने बताया कि शुरुआती जानकारी में सामने आया है कि दोनों युवक हेलमेट नहीं लगाए थे।

मामले की जांच की जा रही है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। वर्मा ने बताया कि सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद दोनों शव परिजनों को सौंप दिये गये।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 13, 2023 04:54 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).