देश की खबरें | झांसी में बांध में डूबने से दो युवकों की मौत, करीब 14 घंटे बाद शव बरामद
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. झांसी जिले के सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के पहूंज बांध में नहाते समय दो युवकों की डूबने से मौत हो गयी जिनके शवों को करीब 14 घंटे बाद सोमवार को बरामद किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।
झांसी (उप्र), 14 जुलाई झांसी जिले के सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के पहूंज बांध में नहाते समय दो युवकों की डूबने से मौत हो गयी जिनके शवों को करीब 14 घंटे बाद सोमवार को बरामद किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।
दोनों युवक रिश्ते में चचेरे भाई थे और रविवार शाम एक दोस्त के साथ सिमरधा स्थित पहुंज बांध पर नहाने गए हुए थे।
थाना सीपरी बाजार के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) आनन्द सिंह ने बताया कि प्रेमनगर इलाके के खातीबाबा निवासी ऋषभ सिजोरिया (24) एवं अभिषेक (22) नामक दोनों चचेरे भाई अपने दोस्त शिखर के साथ रविवार शाम करीब छह बजे पहुंज बांध पर गए।
शिखर के अनुसार ऋषभ एवं अभिषेक ने बांध के बीचों-बीच स्थित एक चट्टान तक पहुंच कर अपनी फोटो खिंचवाने के लिए शिखर को मोबाइल देकर पानी में छलांग लगा दी, परंतु कुछ दूर जाते ही दोनों डूबने लगे। उनको डूबता देख आसपास मौजूद लोगों ने बचाने का प्रयास किया, परंतु उनका कुछ पता नहीं चल सका।
सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से पूरी रात बचाव अभियान चलाया, परंतु दोनों युवकों का रात में कुछ पता नहीं चला।
उन्होंने बताया कि आज सुबह एक बार फिर गोताखोरों द्वारा अभियान शुरू किया गया और सात बजे के बाद दोनों युवकों के शव दूर एक चट्टान में फंसे हुए पाए गए।
एसएचओ ने बताया कि दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 14, 2025 01:58 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

