देश की खबरें | कौशांबी में एक अनियंत्रित कार के पेड़ से टकराने से दो युवकों की मौत, एक अन्य घायल
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कौशांबी जिले के कोखराज थाना क्षेत्र में एक अनियंत्रित कार पेड़ से टकराने से उसमें सवार दो युवकों की मौत हो गई और एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।
कौशांबी (उप्र) 12 जनवरी कौशांबी जिले के कोखराज थाना क्षेत्र में एक अनियंत्रित कार पेड़ से टकराने से उसमें सवार दो युवकों की मौत हो गई और एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।
कोखराज के थाना प्रभारी सी. बी. मौर्य ने बताया कि देहदानी रमाशंकर केसरवानी नगर का निवासी धीरज कुशवाहा (31) अपने दो साथियों मनीष (26) और संजय (25) के साथ शनिवार को अपनी ऑल्टो कार से वाराणसी गया था।
उन्होंने बताया कि शनिवार देर रात लगभग तीन बजे वाराणसी से घर वापस लौटते समय कोखराज थाना के पास कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पेड़ से टकरा गई, जिसकी वजह से तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
अधिकारी ने बताया कि कार धीरज चला रहा था।
मौर्य ने बताया कि सभी घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने धीरज तथा मनीष को मृत घोषित कर दिया जबकि घायल संजय का इलाज किया जा रहा है।
पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
सं
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 12, 2025 12:22 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

