विदेश की खबरें | अमेरिकी विश्वविद्यालय और भारतीय मूल के प्रोफसेर के बीच दो साल पुराने मुकदमे का निपटारा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. अमेरिका के विश्वविद्यालय और भारतीय मूल के प्रोफेसर के बीच उस मामले में गोपनीय समझौता हो गया है, जिसमें प्रोफेसर पर एक छात्र के अनुसंधान को चोरी करने और उसे एक दवा कम्पनी को बेचने का आरोप लगाया गया था। इससे विश्वविद्यालय को लाखों डॉलर का नुकसान हुआ था।

वाशिंगटन, 30 दिसम्बर अमेरिका के विश्वविद्यालय और भारतीय मूल के प्रोफेसर के बीच उस मामले में गोपनीय समझौता हो गया है, जिसमें प्रोफेसर पर एक छात्र के अनुसंधान को चोरी करने और उसे एक दवा कम्पनी को बेचने का आरोप लगाया गया था। इससे विश्वविद्यालय को लाखों डॉलर का नुकसान हुआ था।

मीडिया की खबरों के अनुसार ‘यूनिवर्सिटी ऑफ मिसौरी सिस्टम’ और फार्मेसी के पूर्व प्राध्यापक अशीम मित्रा के बीच दो साल पुराने मुकदमे को लेकर समझौता हो गया है।

‘कंसास सिटी स्टार’ की एक खबर के अनुसार उस अनुसंधान ने ‘ड्राई आई’ के इलाज के लिए एक दवा बनाने में मदद की, जो में बहुत लाभदायक हो सकता है।

खबर के अनुसार विश्वविद्यालय ने आरोप लगाया कि दवा का ‘पेटेंट’ स्कूल के नाम था, प्रोफेसर मित्रा के नहीं। मुकदमे में आरोप लगाया गया कि मित्रा ने इसे 15 लाख डॉलर में बेचा और इसकी ‘रॉयलटी’ से एक करोड़ डॉलर तक कमाए जा सकते है। विश्वविद्यालय का कहना है कि इस दवा की कीमत एक अरब डॉलर तक हो सकती है।

विश्वविद्यालय ने सोमवार को जारी किए गए एक बयान में कहा कि उसने मित्रा के साथ अपने मुकदमे को निपटारा कर लिया है।

बयान में कहा, ‘‘ विश्वविद्यालय ने अनुसंधान के बारे में अपने दावों को वापस ले लिया तथा खारिज कर दिया है और स्वीकार करता है कि आविष्कारकों को सही ढंग से नाम दिया गया है और पेटेंट या पेटेंट आवेदनों पर किसी भी अतिरिक्त दलों को आविष्कारक के रूप में शामिल नहीं किया जाना चाहिए।’’

खबर के अनुसार दोनों पक्षों में हुए समझौते की शर्तों की जानकारी नहीं दी गई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान