एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | सहारनपुर में थाने पहुंचीं पांच दिनों से लापता दो युवतियां, एक साथ रहने का किया दावा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में पांच दिनों से लापता दो युवतियों ने स्थानीय नकुड़ थाने में पहुंचकर पुलिस के सामने कहा कि वे दोनों एक-दूसरे से प्यार करती हैं और साथ रहने का दावा किया। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | सहारनपुर में थाने पहुंचीं पांच दिनों से लापता दो युवतियां, एक साथ रहने का किया दावा

सहारनपुर, चार जुलाई उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में पांच दिनों से लापता दो युवतियों ने स्थानीय नकुड़ थाने में पहुंचकर पुलिस के सामने कहा कि वे दोनों एक-दूसरे से प्यार करती हैं और साथ रहने का दावा किया। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार नकुड़ थाना क्षेत्र के एक गांव की करीब 20 वर्षीय दोनों युवतियों ने बृहस्पतिवार को पुलिस के सामने पहुंचकर एक साथ रहने की जिद पकड़ ली। अलग-अलग समुदाय की दोनों युवतियों के परिजनों ने भी थाने में पहुंचकर उन्हें समझाने का भावनात्मक प्रयास किया, लेकिन दोनों अपनी जिद पर अड़ी रहीं और अलग होने से इनकार कर दिया।

दोनों ने पुलिस को बताया कि वे अपनी मर्जी से घर छोड़कर आई हैं और अब साथ रहना चाहती हैं।

नकुड़ थाने के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) अवनीश गौतम से युवतियों ने कहा, "हम बालिग हैं, शिक्षित हैं और एक-दूसरे से प्यार करते हैं, हम साथ रहना चाहते हैं।"

उन्होंने कहा, ''दोनों लड़कियां बालिग हैं और दोनों ने एक साथ रहने की इच्छा जताई है, इसलिये इस मामले में कानून के अनुसार प्रक्रिया अपनाई जा रही है।''

एसएचओ ने बताया कि दोनों ने पिछले साल ही एक साथ स्नातक की पढ़ाई पूरी की। पांच दिन पहले इन दोनों के लापता होने के बाद उनके परिवारों ने नकुड़ थाना में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 04, 2025 06:08 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).