देश की खबरें | छत्तीसगढ़ में सड़क हादसे में दो महिलाओं की मौत, आठ अन्य घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जिले में सड़क हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई है जबकि आठ अन्य महिलाएं घायल हो गई हैं। पुलिस अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

बिलासपुर (छत्तीसगढ़), आठ जून जिले में सड़क हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई है जबकि आठ अन्य महिलाएं घायल हो गई हैं। पुलिस अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि जिले के बेलगहना क्षेत्र में ऑटोरिक्शा पलटने से उसमें सवार दो महिलाओं सुनीता मेश्राम (40) और निरसिया गौड़ (39) की मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि पुलिस को जानकारी मिली है कि शिवतराई गांव निवासी 10 महिलाएं मंगलवार को एक ऑटोरिक्शा से किसी के जन्मदिन समारोह में शामिल होने पड़ोस के गांव बानाबेल गई थीं। वापसी में रात लगभग 10 बजे कंचनपुर मोड़ के करीब उनका ऑटोरिक्शा पलट गया जिससे उसमें सवार महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया जहां डॉक्टरों ने दो लोगों को मृत घोषित कर दिया।

उन्होंने बताया कि पुलिस को आशंका है कि किसी वाहन ने ऑटो रिक्शा को पीछे से टक्कर मारा जिसके कारण वह पलट गया। हादसे के बाद से ऑटो रिक्शा चालक फरार है।

पुलिस ने बताया कि हादसे में घायल आठ महिलाओं को बिलासपुर शहर के सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें से गंभीर रूप से घायल तीन महिलाओं को बेहतर इलाज के लिए रायपुर भेजा गया है।

उन्होंने बताया कि पुलिस मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

\