2 Children Murder Case: दो बच्चों की हत्या के मामले में मौसी समेत दो महिलाएं गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर जिले में दो बच्चों की हत्या के मामले में मंगलवार को उनकी मौसी समेत दो महिलाओं को गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने यह जानकारी दी.
मुजफ्फरनगर (उप्र), 21 मई : मुजफ्फरनगर जिले में दो बच्चों की हत्या के मामले में मंगलवार को उनकी मौसी समेत दो महिलाओं को गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने यह जानकारी दी. पुलिस का कहना है कि इनमें से एक महिला की बीमारी का तंत्र-मंत्र के जरिये 'इलाज' करने के लिए दोनों बच्चों की हत्या की गई थी.
पुलिस सूत्रों ने बताया कि गिरफ्तार महिलाओं की पहचान अंकिता और रीना के रूप में हुई है. मुजफ्फरनगर के खतौली थाने के केलावड़ा गांव में अलग-अलग तारीखों पर केशव (सात) और लकी (पांच) नामक बच्चों की गला घोंटकर हत्या की गई थी. यह भी पढ़ें : Boat Capsized in Ujani Dam: पुणे में बड़ा हादसा, उजनी डैम में नाव पलटने से 6 लोग लापता; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी- VIDEO
अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) सत्यनारायण प्रजापत ने बताया कि विगत 17 अप्रैल को केलावड़ा गांव स्थित एक घर में पांच वर्षीय लकी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी. हालांकि, उसके माता-पिता का मानना था कि यह स्वाभाविक मौत थी. उसके बाद 17 मई को तेजपाल के बेटे केशव का शव उसके घर में मिला था. जिसके बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया था.
(The above story first appeared on LatestLY on May 22, 2024 08:55 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

