देश की खबरें | पुलिसकर्मी के साथ मारपीट करने, थाने में हंगामा करने के आरोप में दो महिलाएं गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर-पश्चिम दिल्ली स्थित रोहिणी के एक पुलिस थाने में एक ही व्यक्ति से विवाहित होने का दावा करने वाली दो महिलाओं ने एक उप निरीक्षक (एसआई) के साथ कथित रूप से मारपीट की और दूसरे एसआई का मोबाइल फोन तोड़ दिया। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, पांच मार्च उत्तर-पश्चिम दिल्ली स्थित रोहिणी के एक पुलिस थाने में एक ही व्यक्ति से विवाहित होने का दावा करने वाली दो महिलाओं ने एक उप निरीक्षक (एसआई) के साथ कथित रूप से मारपीट की और दूसरे एसआई का मोबाइल फोन तोड़ दिया। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

उनहोंने बताया कि इस घटना के सिलसिले में पुलिस ने दोनों आरोपी महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया है।

अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि उक्त घटना शुक्रवार शाम की है और इस संबंध में अल्का (29) और हेमलता (29) को गिरफ्तार किया गया है।

उन्होंने बताया कि एक मामले की जांच के सिलसिले में महेश बरवा नाम के एक व्यक्ति को दक्षिण रोहिणी थाना ले जाया गया था। बाद में उसे, पुलिसकर्मियों के साथ बदसलूकी करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया।

रोहिणी के पुलिस उपायुक्त प्रणव तयाल ने बताया कि इसके बाद बरवा की पत्नी होने का दावा करते हुए अल्का और हेमलता, दोनों थाने पहुंचीं और उसकी रिहाई की मांग को लेकर हंगामा किया। उन्होंने बताया कि दोनों महिलाओं ने पुलिस उप निरीक्षक के साथ मारपीट की।

तयाल ने बताया कि जब एक अन्य एसआई ने घटना का वीडियो बनाने का प्रयास किया तो दोनों महिलाओं ने उनका मोबाइल फोन तोड़ दिया।

अधिकारी ने बताया कि शनिवार को दोनों आरोपी महिलाओं के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।

पुलिस ने बताया कि महिलाओं को मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया और बाद में गिरफ्तार कर लिया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान