देश की खबरें | छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में नदी में बहे दो महिलाएं और दो बच्चे
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में एक नदी में बाढ़ आ जाने के बाद दो महिलाएं और दो बच्चे बह गए हैं। पुलिस अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
अंबिकापुर, 20 जून छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में एक नदी में बाढ़ आ जाने के बाद दो महिलाएं और दो बच्चे बह गए हैं। पुलिस अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि पुलिस और राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) के जवानों ने चारों की तलाश शुरू कर दी है।
अधिकारियों ने बताया कि जिले के केरजु पुलिस चौकी क्षेत्र में ढोड़ागांव के पास मैनी नदी में बृहस्पतिवार शाम महिला सोमारी (45), बिनावती नागवंशी (30), बिनावती का तीन वर्षीय बेटा आरयस नागवंशी तथा आठ वर्षीय बालिका अनिता लकड़ा बह गए।
उन्होंने बताया कि ढोड़ागांव के निवासी महिला और बच्चे बृहस्पतिवार शाम नदी के किनारे जंगली मशरूम एकत्र करने गए थे, उसी बीच नदी में अचानक बाढ़ आ गई, जिससे चारों नदी के तेज बहाव में बह गए।
अधिकारियों ने बताया कि पुलिस को जब घटना की जानकारी मिली तब घटनास्थल के लिए पुलिस दल और एसडीआरएफ के दल को रवाना किया गया तथा महिलाओं और बच्चों की खोज शुरू की गई।
उन्होंने बताया कि सरगुजा जिले में पिछले 24 घंटे से लगातार बारिश हो रही है जिससे नदी-नाले उफान पर हैं।
अधिकारियों का कहना है कि पुलिस और एसडीआरएफ के जवान लगातार नदी और आसपास के इलाकों में नदी में बहे महिलाओं और बच्चों की खोज कर रहे हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 20, 2025 03:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

