जरुरी जानकारी | दोपहिया वाहनों की बिक्री को 2018-19 के उच्चस्तर पर पहुंचने में पांच साल लगेंगे: ओगाता

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. ग्रामीण बाजार के कोविड-19 महामारी के प्रभाव से उबरने के बीच दोपहिया वाहनों की बिक्री को वित्त वर्ष 2018-19 के उच्चस्तर पर पहुंचने में करीब पांच वर्ष लग सकते है।

नयी दिल्ली, 15 सितंबर ग्रामीण बाजार के कोविड-19 महामारी के प्रभाव से उबरने के बीच दोपहिया वाहनों की बिक्री को वित्त वर्ष 2018-19 के उच्चस्तर पर पहुंचने में करीब पांच वर्ष लग सकते है।

होंडा मोटरसाइकल एंड स्कूटर इंडिया (एचएमएसआई) के अध्यक्ष, प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) अत्सुशी ओगाता ने वाहन उद्योग निकाय सियाम के 62वें वार्षिक सत्र से इतर संवाददाताओं से बातचीत में यह कहा।

उन्होंने कहा कि ग्रामीण परिवारों की आय में वृद्धि नहीं हुई है जबकि पिछले कुछ वर्षों में दोपहिया वाहनों की कीमतें बढ़ी हैं जिससे बिक्री में गिरावट आई है।

ओगाता ने कहा कि इस साल अप्रैल के बाद स्कूलों और विशेष कर सूचना प्रौद्योगिकी कंपनियों के कार्यालय खुलने के साथ शहरी बाजारों में कुछ सकारात्मक गति आई है।

उन्होंने कहा ग्रामीण बाजारों में दोपहिया वाहनों की बिक्री में सुधार अभी तक उच्चस्तर पर नहीं पंहुचा है।

वित्त वर्ष 2018-19 में देश में दोपहिया वाहनों की बिक्री 2,44,42,366 इकाई रही थी। यह 2021-22 में घटकर 1,34,66,412 इकाई रह गई। वहीं, एचएमएसआई ने 2018-19 में सबसे अधिक 61,23,877 इकाइयों की बिक्री की थी।

ओगाता ने कहा, ‘‘उम्मीद है कि अगले त्योहारी सीजन तक दोपहिया वाहनों की बिक्री और सुधरेगी और यह पिछले तीन साल के मुकाबले बेहतर होगी।’’

इस सप्ताह की शुरुआत में होंडा ने कहा था कि वह इस साल के अंत तक भारत में इलेक्ट्रिक रिक्शा के लिए बैटरी अदला-बदली सेवा शुरू करने की योजना बना रही है।

कंपनी वर्ष 2050 तक अपने सभी उत्पादों और कॉरपोरेट गतिविधियों के लिए कार्बन उत्सर्जन को शुद्ध रूप से शून्य करने की रणनीति के तहत 2023 तक भारत में ‘फ्लेक्स ईंधन’ वाली बाइक भी पेश करेगी।‘

फ्लेक्स ईंधन वाले वाहन पूरी तरह से पेट्रोल या बॉयो एथनॉल या दोनों के मिश्रण वाले ईंधन से चलने में सक्षम होते हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान