देश की खबरें | असम के दीमा हसाओ जिले में छह जुलाई से दो हफ्ते का लॉकडाउन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बीच असम के दीमा हसाओ जिले में सोमवार से दो हफ्ते का लॉकडाउन लागू किया जाएगा।

हफलॉन्ग (असम), पांच जुलाई कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बीच असम के दीमा हसाओ जिले में सोमवार से दो हफ्ते का लॉकडाउन लागू किया जाएगा।

कामरूप मेट्रोपोलिटन जिले के बाद दीमा हसाओ राज्य का दूसरा जिला है जहां पूर्ण लॉकडाउन लागू किया जा रहा है।

यह भी पढ़े | हैदराबाद चिड़ियाघर में रॉयल बंगाल टाइगर की मौत: 5 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

कामरूप मेट्रोपोलिटन में 28 जून से 12 जुलाई तक पूर्ण लॉकडाउन है। इसमें मुख्य रूप से गुवाहाटी शहर आता है।

दीमा हसाओ के उपायुक्त पॉल बरूआ ने पत्रकार वार्ता में कहा कि सामुदायिक संक्रमण की आशंका के मद्देनजर कड़ी पाबंदियां लागू की जाएंगी। जिले में छह संक्रमित मामले मिले हैं, जिनमें से पांच अग्रिम पंक्ति के कर्मचारी हैं।

यह भी पढ़े | गाजियाबाद: मोमबत्ती की फैक्ट्री में भीषण धमाका, 7 लोगों की मौत 4 घायल, CM योगी ने मांगी जांच रिपोर्ट.

उन्होंने कहा कि सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को किराने की दुकाने सुबह 11 बजे से शाम चार बजे तक खोलने की इजाजत होगी। दवाई की दुकानें, पेट्रोल पंप और एलपीजी एजेंसियों को खोलने की अनुमति है।

बरूआ ने कहा कि फल, सब्जी और मछली की रेहड़ी वालों को , रेहड़ी लगाने की इजाजत नहीं होगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\