एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | मध्यप्रदेश के सीहोर में झरने में डूबने से वीआईटी के दो छात्रों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्यप्रदेश के सीहोर जिले में रविवार शाम पिकनिक मनाने के दौरान घने जंगलों में स्थित एक झरने में डूबने से वेल्लोर प्रौद्योगिकी संस्थान (वीआईटी) के दो छात्रों की मौत हो गई। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | मध्यप्रदेश के सीहोर में झरने में डूबने से वीआईटी के दो छात्रों की मौत

सीहोर (मप्र), 28 जुलाई मध्यप्रदेश के सीहोर जिले में रविवार शाम पिकनिक मनाने के दौरान घने जंगलों में स्थित एक झरने में डूबने से वेल्लोर प्रौद्योगिकी संस्थान (वीआईटी) के दो छात्रों की मौत हो गई। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि दोनों छात्रों के शव सोमवार सुबह बरामद किए गए।

सीहोर के पुलिस अधीक्षक दीपक शुक्ला ने संवाददाताओं को बताया कि यह घटना रविवार शाम करीब पांच बजे इछावर थाना क्षेत्र के दौलतपुर गांव के पास वन क्षेत्र में स्थित भेरुखो झरने में हुई।

उन्होंने बताया कि आष्टा थाना क्षेत्र के कोठरी स्थित वीआईटी कॉलेज के पांच छात्र खेवनी अभयारण्य क्षेत्र में नहाने और दर्शनीय स्थल देखने गए थे।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि इनमें से दो छात्र हेमंत राव और सिनमुक झरने में बह गए और उनका कुछ पता नहीं चल पाया।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन अंधेरा होने के कारण बचाव कार्य में कठिनाई हुई, लिहाजा तलाश अभियान सोमवार सुबह फिर से शुरू किया गया।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि झरने में डूबे दोनों छात्रों के शव इछावर के पास बरामद कर लिए गए हैं।

उन्होंने बताया कि शवों का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 28, 2025 02:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).