एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | शोपियां में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में दो आतंकी ढेर, एक नागरिक की भी मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में शुक्रवार को सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकी ढेर हो गए, जबकि एक आम नागरिक की भी मौत हो गई। एक पुलिस प्रवक्ता ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | शोपियां में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में दो आतंकी ढेर, एक नागरिक की भी मौत

श्रीनगर, 25 फरवरी जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में शुक्रवार को सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकी ढेर हो गए, जबकि एक आम नागरिक की भी मौत हो गई। एक पुलिस प्रवक्ता ने यह जानकारी दी।

प्रवक्ता के मुताबिक, शोपियां के अमशीपोरा गांव में आतंकियों की मौजूदगी के बारे में मिली खुफिया जानकारी के आधार पर सुरक्षाबलों ने बृहस्पतिवार रात वहां संयुक्त घेराबंदी की एवं तलाशी अभियान चलाया।

प्रवक्ता ने बताया कि अभियान के दौरान कई घरों की घेराबंदी कर इलाके में छिपे आतंकियों का पता लगाने के लिए तलाशी शुरू की गई।

अधिकारियों के अनुसार, संदिग्ध जगह के आसपास फंसे नागरिकों को सुरक्षित निकालने के दौरान पास के एक घर में छिपे दो आतंकियों ने बाहर आकर अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी।

उन्होंने बताया कि आतंकियों की गोलीबारी में अमशीपोरा निवासी शकील अहमद गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें फौरन चिकित्सकीय मदद के लिए ले जाया गया, लेकिन वह बच नहीं पाए।

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, सुरक्षाबलों ने आतंकियों की गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया, जिससे वहां मुठभेड़ छिड़ गई।

प्रवक्ता ने बताया कि मुठभेड़ में दोनों आतंकी मारे गए और उनकी लाशें बरामद कर ली गई हैं।

अधिकारियों के मुताबिक, मारे गए आतंकियों की पहचान मुजम्मिल अहमद मीर और शरीक अय्यूब के रूप में हुई है तथा दोनों क्रमश: शोपियां के छतरीपोरा और बोनपोरा के रहने वाले थे।

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, मारे गए दोनों आतंकी प्रतिबंधित संगठन लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े हुए थे और वे कई आतंकी वारदातों में शामिल थे।

प्रवक्ता ने बताया कि मुठभेड़ स्थल से आपत्तिजनक सामग्री, हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया है, जिसमें एक एके-56 राइफल, एक चीनी पिस्तौल और 26 राउंड गोलियां आदि शामिल हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 25, 2022 08:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).