देश की खबरें | जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में दो आतंकवादी ढेर
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में सुरक्षाबलों के साथ रात भर चली मुठभेड़ में जैश-ए-मोहम्मद के दो आतंकवादी मारे गए। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।
श्रीनगर, 30 मई जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में सुरक्षाबलों के साथ रात भर चली मुठभेड़ में जैश-ए-मोहम्मद के दो आतंकवादी मारे गए। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।
पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि इस महीने की शुरुआत में पुलिस कांस्टेबल रियाज अहमद की हत्या में शामिल एक आतंकवादी भी इस मुठभेड़ में मारा गया।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुलवामा के गुंडीपुर में रविवार रात सुरक्षाबलों ने आतंकवादियों का पता लगाने के लिए इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया था।
उन्होंने कहा कि तलाशी अभियान के दौरान जब सुरक्षा बलों का दल संदिग्ध स्थान की ओर बढ़ा, तो नजीर अहमद मीर नामक व्यक्ति के घर में छिपे आतंकवादियों ने अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई की गई और मुठभेड़ शुरू हो गई।
प्रवक्ता ने कहा कि अंधेरे के कारण किसी भी तरह की क्षति से बचने के लिए अभियान को रात के समय रोक दिया गया और तड़के फिर से शुरू किया गया।
प्रवक्ता ने कहा कि पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार मारे गए दोनों आतंकवादी पुलिस पर हमले और नागरिकों पर अत्याचार सहित कई मामलों में शामिल समूहों का हिस्सा थे।
उन्होंने कहा, ''मारा गया आतंकवादी आबिद शाह 13 मई 2022 को पुलवामा के गडूरा इलाके में निहत्थे पुलिस कांस्टेबल रियाज अहमद की घर में घुसकर हत्या करने में शामिल था।''
कश्मीर के पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) विजय कुमार ने बिना किसी नुकसान के पेशेवर तरीके से आतंकवाद विरोधी अभियान चलाने के लिए बलों को बधाई दी।
उन्होंने हाल ही में पुलवामा में एक पुलिसकर्मी की हत्या में शामिल आतंकवादियों पर नजर रखने और उन्हें खत्म करने के लिए भी संयुक्त टीम की सराहना की।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 30, 2022 07:15 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

