एजेंसी न्यूज

विदेश की खबरें | पाकिस्तान में पुलिस वैन पर हमले के बाद मुठभेड़ में दो आतंकवादी ढेर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान के अशांत खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में आतंकवादियों ने शनिवार को एक पुलिस मोबाइल वैन पर हमला कर दिया और इस दौरान जवाबी कार्रवाई में दो आतंकवादी मारे गए।

विदेश की खबरें | पाकिस्तान में पुलिस वैन पर हमले के बाद मुठभेड़ में दो आतंकवादी ढेर
श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

पेशावर (पाकिस्तान), 26 अक्टूबर पाकिस्तान के अशांत खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में आतंकवादियों ने शनिवार को एक पुलिस मोबाइल वैन पर हमला कर दिया और इस दौरान जवाबी कार्रवाई में दो आतंकवादी मारे गए।

पुलिस ने बताया कि आतंकवादियों ने बन्नू जिले में छावनी पुलिस थाने के तहत आने वाले क्षेत्र में गश्त पर गयी वैन पर घात लगाकर हमला कर दिया।

इसके बाद हुई मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए। हमले में कोई पुलिस अधिकारी हताहत नहीं हुआ।

प्राधिकारियों ने मृतक आतंकवादियों की शिनाख्त कर ली है।

एक अन्य घटना में प्रांत के बजौर जिले के नवागई इलाके में पुलिस और अर्द्धसैन्य फ्रंटियर कोर की एक संयुक्त चौकी पर हमला किया गया।

बहरहाल, हमले को विफल कर दिया गया और इसमें कोई हताहत नहीं हुआ।

एक और घटना में जमीयत-ए-उलेमा-इस्लाम (जेयूआई-एफ) से संबद्ध हाजी शरीफुल्ला की बन्नू जिले में अज्ञात बंदूकधारियों ने गोली मारकर हत्या कर दी।

पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 26, 2024 12:54 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).