देश की खबरें | सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में लश्कर के कुख्यात आतंकी सलीम पारे समेत दो आतंकवादी मारे गये : पुलिस
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. श्रीनगर के बाहरी इलाके हरवान में सुरक्षा बलों के साथ दो अलग-अलग मुठभेड़ में प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर ए तैयबा के कुख्यात और वांछित आतंकी सलीम पारे समेत दो आतंकवादी मारे गये । पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।
श्रीनगर, तीन जनवरी श्रीनगर के बाहरी इलाके हरवान में सुरक्षा बलों के साथ दो अलग-अलग मुठभेड़ में प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर ए तैयबा के कुख्यात और वांछित आतंकी सलीम पारे समेत दो आतंकवादी मारे गये । पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।
कश्मीर जोन के पुलिस महानिरीक्षक विजय कुमार ने बताया, ‘‘प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन लश्कर ए तैयबा के कुख्यात आतंकवादी सलीम पारे को श्रीनगर पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया ।’’
उन्होंने बताया कि अभियान की विस्तृत जानकारी बाद में दी जायेगी ।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पास के गासू गांव में सुरक्षा बलों एवं आतंकवादियों के बीच एक और मुठभेड़ हो गयी ।
अधिकारियों ने बताया, ‘‘इस मुठभेड़ में एक अज्ञात आतंकवाद मारा गया । अंतिम समाचार मिलने तक मुठभेड़ जारी थी ।’’
उन्होंने बताया कि आतंकवादी और संगठन की पहचान की जा रही है ।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 03, 2022 06:54 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

