एजेंसी न्यूज

Uttar Pradesh: अंतिम संस्कार के बाद नदी में स्नान कर रहे दो किशोर लापता

उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर जिले में दियरा घाट पर अंतिम संस्कार के बाद गोमती नदी में नहाने उतरे दो किशोर पानी के तेज बहाव में बह गए. अब तक दोनों का कोई सुराग नहीं लग सका है.

Uttar Pradesh: अंतिम संस्कार के बाद नदी में स्नान कर रहे दो किशोर लापता
प्रतीकात्मक तस्वीर ( pixabay )

सुलतानपुर (उप्र), 2 अक्टूबर : उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर जिले में दियरा घाट पर अंतिम संस्कार के बाद गोमती नदी में नहाने उतरे दो किशोर पानी के तेज बहाव में बह गए. अब तक दोनों का कोई सुराग नहीं लग सका है. पुलिस स्थानीय गोताखोरों की मदद से दोनों की तलाश कर रही है.

मोतिगरपुर के थानाध्यक्ष राज कुमार ने बताया कि शुक्रवार को दियरा घाट पर दाह संस्कार में शामिल होने आए गांव के अन्य लोगों के साथ मोतिगरपुर नथईपुर के निवासी हिमांशु (19) और मुरारी (14) स्नान करने नदी में उतरे और तेज बहाव के कारण नदी में बह गए. यह भी पढ़ें : भागवत ने लोगों के बीच देशभक्ति का संचार करने के लिए जम्मू कश्मीर में संघ की शाखाएं खोलने पर जोर दिया

मोतिगरपुर पुलिस स्थानीय लोगों और गोताखोरों की मदद से लापता दोनों किशोरों को ढूंढने का प्रयास कर रही है. वहां मौजूद लोगों ने दोनों को बहने से बचाने का प्रयास किया, लेकिन बचा नहीं पाई. लापता किशोर हिमांशु यादव चित्रकूट में प्राइवेट कंपनी में काम करता है वहीं मुरारी दियरा इंटरमीडिएट कॉलेज में हाईस्कूल का छात्र है.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 02, 2021 10:29 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).