देश की खबरें | जन्मदिन मनाने के दौरान दो किशोरों की नदी में डूबकर मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ के कोंडगांव में शनिवार को नदी तट पर जन्मदिन पार्टी मना रहे कुछ दोस्तों के लिए यह मौका तब त्रासदी में बदल गया जब उनमें से दो डूबकर मर गये। पुलिस ने यह जानकारी दी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

कोंडगांव, सात नवंबर छत्तीसगढ़ के कोंडगांव में शनिवार को नदी तट पर जन्मदिन पार्टी मना रहे कुछ दोस्तों के लिए यह मौका तब त्रासदी में बदल गया जब उनमें से दो डूबकर मर गये। पुलिस ने यह जानकारी दी।

यह हादसा कोंडगांव थाना क्षेत्र में नारंगी नदी के चारगांव बांध के समीप दोपहर को हुआ।

यह भी पढ़े | उत्तराखंड: हरिद्वार में एक दुकान में सिलेंडर विस्फोट, 20 लोग हुए घायल: 7 नवंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

एक अधिकारी के अनुसार अमोक्ष ठाकुर (16) और कामरान अंसारी (17) के शव नदी से निकाले गये जबकि वत्सल सेन (17) लापता है।

ठाकुर अपना जन्मदिन मनाने के लिए सात अन्य के साथ नदी तट पर गया था। जब ठाकुर और दो अन्य नहाने के दौरान फिसल कर गहरे पानी में चले गये तब उनके बाकी साथियों ने शोर मचाया। सभी कोंडगांव के निवासी थे।

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Election 2020 Exit Polls Result: आजतक- Axis My India एग्जिट पोल के अनुसार RJD बन सकती है सबसे बड़ी पार्टी, तेजस्वी यादव CM के लिए पहली पसंद.

स्थानीय पुलिस और राज्य आपदा मोचन बल ने तलाशी अभियान चलाया एवं दो शव निकाले।

अधिकारी के अनुसार तीसरे किशोर को ढूंढने का अभियान रात हो जाने के कारण रोक दिया गया, रविवार को यह काम फिर किया जाएगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\