एजेंसी न्यूज

Uttar Pradesh: बलिया में तालाब में डूबने से दो किशोरों की मौत

उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में एक तालाब में डूबने से दो किशोरों की मौत हो गयी. दोनों के शव बृहस्पतिवार सुबह बरामद किए गए.

Uttar Pradesh: बलिया में तालाब में डूबने से दो किशोरों की मौत
प्रतीकात्मक तस्वीर ( pixabay )

बलिया (उप्र), 16 सितंबर : उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के बलिया जिले में एक तालाब में डूबने से दो किशोरों की मौत हो गयी. दोनों के शव बृहस्पतिवार सुबह बरामद किए गए.

पुलिस के अनुसार, सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के तहत आने वाले चेतन किशोर गांव में दो दोस्त तेजस कुमार (14) और विशाल चौहान (12) एक तालाब में नहाते समय डूब गए. दोनों के शव बृहस्पतिवार सुबह तालाब में मिले. यह भी पढ़ें : UP Gang-Rape: किशोरी के सामूहिक बलात्कार के मामले में दो दोषियों को 20-20 साल कारावास की सजा

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची तथा दोनों शवों को पंचायत नामा कर परिजनों को सौंप दिया.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 16, 2021 11:38 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).