एजेंसी न्यूज

हरियाणा: दो किशोरों ने की खुदकुशी

हरियाणा के फरीदाबाद में सूरजकुंड रोड स्थित लेजरवैली पार्क के पास पेड़ पर कथित रूप से दो नवयुवक फांसी पर लटके मिले हैं। पुलिस ने यह जानकारी दी।

हरियाणा:  दो किशोरों ने की खुदकुशी
Suicide Death (Photo Credit: IANS)

फरीदाबाद, 25 सितम्बर हरियाणा के फरीदाबाद में सूरजकुंड रोड स्थित लेजरवैली पार्क के पास पेड़ पर कथित रूप से दो नवयुवक फांसी पर लटके मिले हैं। पुलिस ने यह जानकारी दी. पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि दोनों की पहचान सेक्टर 85 के निवासी यश और सेक्टर-31 के निवासी युवराज के रूप में हुई है. पुलिस के अनुसार, दोनों कई सालों तक एक ही स्कूल ‘एमराल्ड’ में साथ-साथ पढ़ते थे और गहरे दोस्त थे एवं उनके घर सेक्टर-31 में थे.

एक साल पहले युवराज का परिवार ग्रेटर फरीदाबाद में सेक्टर-85 में लिए नए घर में आ गया था . अब युवराज फरीदाबाद कान्वेंट स्कूल में पढ़ रहा था जबकि यश ‘दिल्ली स्कॉलर इंटरनेशनल स्कूल’ में था. इस कारण से दोनों का मिलना-जुलना कम हो गया थ। दोनों 11वीं कक्षा के छात्र थे. दोनों के परिजनों के अनुसार इस कारण से दोनों अवसाद में थे. पुलिस के मुताबिक रविवार शाम को युवराज स्कूटी से यश के घर आया, फिर वहां से दोनों एक ही स्कूटी पर बैठ कर निकले. उसके बाद से दोनों लापता थे. सोमवार सुबह लेजरवैली पार्क के पास एक ही रस्सी से फंदे पर लटके मिले.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 25, 2023 04:20 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).