एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | गाजियाबाद में हत्या के मामले क दो संदिग्ध गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गाजियाबाद में पुलिस ने हत्या के एक मामले के दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | गाजियाबाद में हत्या के मामले क दो संदिग्ध गिरफ्तार

गाजियाबाद (उप्र), 24 जनवरी गाजियाबाद में पुलिस ने हत्या के एक मामले के दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पुलिस उपायुक्त (नगर) राजेश कुमार ने शुक्रवार को संवाददाताओं को बताया कि बृहस्पतिवार देर रात करीब ढाई बजे पुलिस ने बाइक सवार दो युवकों अरुण (23) और अनुज गौतम (23) को रुकने का इशारा किया, लेकिन रुकने के बजाय वे तेजी से भागने लगे, लेकिन पुलिस ने बल प्रयोग करके उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ के दौरान जब पुलिस ने भागने का कारण पूछा, तो दोनों ने पुलिस को बताया कि उन्होंने जुए में जीते गए 850 रुपये को लेकर विवाद के बाद बुधवार रात 9.30 बजे चंचल नाम के अपने हमउम्र लड़के पर गोली चला दी थी। कुछ देर बाद चंचल की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई।

अधिकारी ने बताया कि जब पुलिस ने उनसे अपराध में प्रयुक्त हथियारों के बारे में पूछा तो वे टीम को उस स्थान पर ले गए जहां उन्होंने देसी तमंचे छिपा रखे थे।

पुलिस के मुताबिक, दोनों ने पुलिस को हथियार सौंपने के बजाय पुलिस पर गोली चला दी, जिसके बाद पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी गोली चलायी और दोनों के पैरों में गोली लग गई।

कुमार के मुताबिक, उन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। उन्होंने चंचल की हत्या का जुर्म कबूल कर लिया है। पुलिस ने दो देसी तमंचे और चार खोखे बरामद किए हैं।

डीसीपी (नगर) ने बताया कि घटना में शामिल तीसरा अपराधी फरार है।

सं जफर

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 25, 2025 12:58 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).