देश की खबरें | एमएनएनआईटी के दो छात्र गंगा नदी में डूबे
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एमएनएनआईटी) में बीटेक द्वितीय वर्ष के दो छात्र बृहस्पतिवार को शिवकुटी थाना अंतर्गत कोटेश्वर महादेव मंदिर के निकट गंगा नदी में डूब गए।
प्रयागराज, 18 मई मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एमएनएनआईटी) में बीटेक द्वितीय वर्ष के दो छात्र बृहस्पतिवार को शिवकुटी थाना अंतर्गत कोटेश्वर महादेव मंदिर के निकट गंगा नदी में डूब गए।
शिवकुटी थाना के एसएचओ मनीष त्रिपाठी ने बताया कि एमएनएनआईटी के पांच छात्र कोटेश्वर महादेव मंदिर आए थे।
त्रिपाठी ने कहा कि पांच में से दो छात्र दीपेंद्र सिंह और विकास मौर्य गंगा नदी में नहाने के लिए पानी में उतरे और उनका पांव फिसल गया जिससे वे नदी में डूब गये।
उन्होंने बताया कि ये दोनों छात्र बीटेक द्वितीय वर्ष के छात्र थे। गोताखोर बचाव कार्य में लगे हुए हैं, लेकिन अभी तक दोनों छात्रों का पता नहीं चल सका है।
राजस्थान के अलवर के रहने वाले दीपेंद्र सिंह और उत्तर प्रदेश के मऊ के रहने वाले विकास मौर्य के परिजनों को इस घटना की सूचना दे दी गई है।
राजेंद्र
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)