देश की खबरें | दो छात्र पाकिस्तानी स्वतंत्रता दिवस की क्लिप अपने सोशल मीडिया स्टेटस पर लगाने पर पकड़े गए,रिहा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मुंबई पुलिस ने पाकिस्तान के स्वतंत्रता दिवस समारोह की एक वीडियो क्लिप अपने सोशल मीडिया स्टेटस के तौर पर लगाने के लिए दो कॉलेज छात्रों को गिरफ्तार किया। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

मुंबई, 16 अगस्त मुंबई पुलिस ने पाकिस्तान के स्वतंत्रता दिवस समारोह की एक वीडियो क्लिप अपने सोशल मीडिया स्टेटस के तौर पर लगाने के लिए दो कॉलेज छात्रों को गिरफ्तार किया। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि कोलाबा क्षेत्र के दो छात्रों को सोमवार देर रात पकड़ा गया और बाद में चेतावनी देकर उन्हें रिहा कर दिया गया।

कोलाबा पुलिस के अनुसार किशोर छात्रों ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी स्टेटस पर पाकिस्तान के झंडे की एक क्लिप पोस्ट की थी।

कोलाबा के एक व्यवसायी ने पुलिस को यह जानकारी दी और दावा किया कि क्षेत्र के दो निवासियों ने अपने इंस्टाग्राम पर पाकिस्तान के स्वतंत्रता दिवस के बारे में पोस्ट किया है, जिससे सामाजिक माहौल प्रभावित हो सकता है।

अधिकारी ने बताया कि शिकायत के आधार पर आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) ने सोमवार देर रात छात्रों का पता लगाया और उन्हें कोलाबा पुलिस थाने ले गए। सीआरपीसी की धारा 151 (3) के तहत उन्हें एहतियात के तौर पर गिरफ्तार किया गया था।

उन्होंने बताया कि पुलिस और एटीएस ने दोनों छात्रों से पूछताछ की और आपत्तिजनक वीडियो उनके मोबाइल फोन से हटा दिया गया। यह वीडियो उनके एक दोस्त ने उन्हें भेजा था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया, जड़ा जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान रॉयल्स के सामने रखा 202 रनों का टारगेट, कप्तान रजत पाटीदार ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 18वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर जीत का स्वाद चखना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू