देश की खबरें | रामपुर और मुरादाबाद लोकसभा सीटों पर सपा के दो-दो उम्मीदवारों ने किया नामांकन
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश की रामपुर और मुरादाबाद लोकसभा सीटों पर समाजवादी पार्टी (सपा) के अधिकृत उम्मीदवार को लेकर भ्रम की स्थिति पैदा हो गई है ओर दोनों ही सीटों पर सपा के दो-दो उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया है।
रामपुर/मुरादाबाद (उप्र), 27 मार्च उत्तर प्रदेश की रामपुर और मुरादाबाद लोकसभा सीटों पर समाजवादी पार्टी (सपा) के अधिकृत उम्मीदवार को लेकर भ्रम की स्थिति पैदा हो गई है ओर दोनों ही सीटों पर सपा के दो-दो उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया है।
रामपुर में जहां पूर्व में लोकसभा उपचुनाव लड़ चुके आसिम राजा ने खुद को सपा उम्मीदवार बताते हुए नामांकन दाखिल किया। वहीं, यही दावा करते हुए मुहिबउल्ला नदवी ने भी पर्चा दाखिल कर दिया।
दोनों ही उम्मीदवार यह दावा कर रहे हैं कि वह सपा के अधिकृत प्रत्याशी हैं। हालांकि पार्टी की तरफ से इस बारे में आधिकारिक तौर पर कुछ भी नहीं कहा गया है।
उधर, मुरादाबाद में पार्टी नेता रुचि वीरा के सपा उम्मीदवार के तौर पर नामांकन करने के बाद भ्रम की स्थिति पैदा हो गई।
इससे पहले मंगलवार को मुरादाबाद से मौजूदा सपा सांसद एस. टी. हसन ने भी सपा उम्मीदवार के रूप में ही नामांकन दाखिल किया था।
सूत्रों के मुताबिक रामपुर लोकसभा सीट से पूर्व सांसद आजम खान के करीबी माने जाने वाले आसिम राजा ने नामांकन दाखिल किया। उन्होंने दावा किया कि वह सपा के अधिकृत प्रत्याशी हैं।
दूसरी ओर, दिल्ली की एक मस्जिद के इमाम मुहिबउल्लाह नदवी ने भी रामपुर सीट से सपा उम्मीदवार के तौर पर पर्चा दाखिल किया।
संवाददाताओं से बातचीत में उन्होंने कहा कि उन्हें सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव चुनाव लड़वा रहे हैं और वह ही पार्टी के अधिकृत उम्मीदवार हैं।
उधर, मुरादाबाद लोकसभा सीट से पार्टी नेता रुचि वीरा ने नामांकन दाखिल किया।
संवाददाताओं से बातचीत में उन्होंने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने उन्हें टिकट दिया है लिहाजा वह नामांकन करने के लिए आई हैं।
रुचि वीरा भी सपा के वरिष्ठ नेता आज़म खान की करीबी मानी जाती हैं।
रामपुर और मुरादाबाद लोकसभा सीटों के चुनाव के लिए नामांकन का आज आखिरी दिन है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 27, 2024 05:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

