एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में दो जवान शहीद, दो घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के ऊपरी इलाकों में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में एक जूनियर कमीशन अधिकारी (जेसीओ) समेत दो सैन्यकर्मी शहीद हो गए जबकि दो अन्य घायल हो गए। सुरक्षा अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में दो जवान शहीद, दो घायल

जम्मू, 13 सितंबर जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के ऊपरी इलाकों में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में एक जूनियर कमीशन अधिकारी (जेसीओ) समेत दो सैन्यकर्मी शहीद हो गए जबकि दो अन्य घायल हो गए। सुरक्षा अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि एक गुप्त सूचना के आधार पर सुरक्षा बलों ने छतरू क्षेत्र के नैदघाम इलाके में घेराबंदी करके एक तलाशी अभियान शुरू किया इस दौरान ही मुठभेड़ हुई।

उन्होंने बताया कि छतरू पुलिस थाने के अधिकार क्षेत्र में नैदघाम गांव के ऊपरी इलाकों में पिंगनल दुगड्डा वनक्षेत्र में सुरक्षा बलों के तलाशी दलों और छिपे हुए आतंकवादियों के बीच गोलीबारी हुई।

अधिकारियों ने बताया कि मुठभेड़ में सेना के चार जवान घायल हो गए और उनमें से दो जवान जेसीओ नायब सूबेदार विपन कुमार और सिपाही अरविंद सिंह ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

सेना ने भी दो जवानों के शहीद होने की पुष्टि की है।

सेना ने कहा, ‘‘व्हाइट नाइट कोर के जीओसी (जनरल ऑफिसर कमांडिंग) और सभी रैंक के जवान, बहादुरों के बलिदान को सलाम करते हैं और उनके परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं।’’

इससे पहले, सेना ने कहा था कि जवानों का आतंकवादियों से आमना-सामना हुआ और अपराह्ल करीब साढ़े तीन बजे मुठभेड़ शुरू हुई।’’

जम्मू स्थित व्हाइट नाइट कोर ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा, ‘‘गोलीबारी में सेना के चार जवान घायल हो गए हैं। अभियान जारी है।’’

अधिकारियों ने बताया कि घायल सैनिकों को स्थानीय अस्पताल में प्रारंभिक उपचार देने के बाद सेना के अस्पताल में ले जाया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 13, 2024 11:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).