देश की खबरें | भदोही में दो तस्कर गिरफ्तार, एक करोड़ रुपये की विदेशी शराब बरामद
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भदोही की पुलिस अधीक्षक (एसपी) मीनाक्षी कात्यायन ने पत्रकारों को बताया कि अभियान दल ने आज तड़के ऊंज थाने के पास ओवर ब्रिज पर पंजाब से बिहार ले जाया जा रहा एक कंटेनर पकड़ा और उसमें 810 पेटियों में रखी 7,220 लीटर विदेशी शराब बरामद की। इस बीच दो लोग कंटेनर से फरार हो गए और दो आरोपियों को पुलिस ने पकड़ लिया।
भदोही की पुलिस अधीक्षक (एसपी) मीनाक्षी कात्यायन ने पत्रकारों को बताया कि अभियान दल ने आज तड़के ऊंज थाने के पास ओवर ब्रिज पर पंजाब से बिहार ले जाया जा रहा एक कंटेनर पकड़ा और उसमें 810 पेटियों में रखी 7,220 लीटर विदेशी शराब बरामद की। इस बीच दो लोग कंटेनर से फरार हो गए और दो आरोपियों को पुलिस ने पकड़ लिया।
एसपी ने कहा कि पकड़े गए मैनपुरी के निवासी योगेंद्र सिंह यादव (31) और अश्विनी यादव (25) ने पूछताछ में बताया कि वे यह शराब बिहार में बेचने जा रहे थे।
कात्यायन ने बताया कि ये अंतरराज्यीय शराब तस्कर पंजाब में बनी 'इम्पीरियल ब्लू' नामक अवैध विदेशी शराब को ऊंची कीमत पर बेचने के लिए बिहार जा रहे थे।
उन्होंने बताया बरामद हुई अवैध शराब की कीमत एक करोड़ रूपये है। दोनों शराब तस्करों के पास से तीन मोबाइल, चार हजार रुपये, तीन फर्जी नंबर प्लेट और कंटेनर को जब्त कर लिया है।
उन्होंने बताया इस मामले में चारों शराब तस्करों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। फरार दोनों तस्करों की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 21, 2023 05:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

