देश की खबरें | जम्मू से अपहृत दो बहनों को छत्तीसगढ में बचाया गया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू से एक सप्ताह पहले कथित तौर पर अपहृत की गईं दो नाबालिग बहनों को छत्तीसगढ़ से बचाया गया और उनके परिवार को सौंप दिया गया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
जम्मू, 18 फरवरी जम्मू से एक सप्ताह पहले कथित तौर पर अपहृत की गईं दो नाबालिग बहनों को छत्तीसगढ़ से बचाया गया और उनके परिवार को सौंप दिया गया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया की छत्तीसगढ निवासी आरोपी शिवा दास व मनोज कुमार को गिरफ्तार नहीं किया जा सका है।
उन्होंने बताया कि जम्मू के जानीपुर पुलिस थाने में एक व्यक्ति ने अपनी 16 और 17 वर्षीय लड़कियों के अपहरण की शिकायत दी थी। इसमें व्यक्ति ने आरोप लगाया था कि जानीपुर कॉलोनी में रहने वाले शिवा दास और मनोज कुमार ने लड़कियों को अगवा किया है।
पुलिस ने बताया कि तत्काल एक विशेष दल गठित किया गया और व्यापक जांच, खुफिया जानकारी जुटाने और समन्वित प्रयासों के बाद लड़कियों को सोमवार को छत्तीसगढ़ के बलूदा से बरामद किया गया। पुलिस ने कहा कि दोनों लड़कियों को उनके परिवार को सौंप दिया गया है।
इसी बीच, 14 जनवरी को डोडा जिले के गंडोह इलाके में अपने गांव से लापता हुई एक लड़की को पंजाब से बरामद किया गया।
पुलिस ने बताया कि लड़की को सोमवार को पठानकोट से बचाया गया और बाद में उसे उसके परिवार को सौंप दिया गया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)