सहारनपुर, 24 जून उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में मंगलवार को टीवी चैनल बदलने को लेकर हुई कहासुनी के बाद दो बहनों ने जहरीला पदार्थ खा लिया।
पुलिस ने बताया कि दोनों बहनों की हालत देखकर तीसरी बहन भी घबरा गई। तीनों बहनों को उपचार के लिये जिला चिकित्सालय मे भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान सबसे बडी बहन की मौत हो गई जबकि दोनों का उपचार जारी है।
यह भी पढ़े | कोरोना के तेलंगाना में 891 मरीज पाए गए : 24 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.
सहारनपुर के एसएसपी एस चन्नप्पा ने बताया कि मंगलवार देर शाम थाना नागल के अन्तर्गत भलस्वा ईसापुर निवासी इन्द्रपाल की दो बेटियों रीता (16) और शीतल (13) के बीच टीवी चैनल को लेकर विवाद हो गया।
उन्होंने बताया कि गुस्से मे रीता और शीतल ने सल्फास की गोलियां खा ली । इससे दोनों बहनों की तबियत खराब हो गई । बहनों की हालत देखकर छोटी बहन तनू (10) की भी तबियत खराब हो गई।
इसके बाद तीनों को उपचार के लिये चिकित्सालय मे भर्ती कराया जहां रीता की मौत हो गई जबकि दो बहनों का इलाज चल रहा है।
एसएसपी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY