विदेश की खबरें | भारतीय मूल के दो सिंगापुरवासियों पर विदेशी श्रमिकों की अवैध सभा आयोजित करने का आरोप

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. भारतीय मूल के दो सिंगापुरवासियों को विदेशी श्रमिकों की अवैध सभा आयोजित करने का आरोपी बनाया गया है।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

सिंगापुर, 27 मई भारतीय मूल के दो सिंगापुरवासियों को विदेशी श्रमिकों की अवैध सभा आयोजित करने का आरोपी बनाया गया है।

चैनल ‘न्यूज एशिया’ की खबर के अनुसार रेबेका रुबिनी रविनथिरन (33) और वी डेरिक महेंद्रन (36) को विदेशी कर्मचारी रोजगार अधिनियम (ईएफएमए) के तहत अपराध के लिए उकसाने का आरोपी बनाया गया है।

श्रम मंत्रालय और पुलिस द्वारा जारी एक संयुक्त बयान में कहा गया कि रविनथिरन पर आरोप है कि उन्होंने अपने अधीन कार्यरत 15 विदेशी श्रमिकों को कंपनी से भुगतान की मांग को लेकर 24 अक्टूबर 2024 को दो निर्माण स्थलों के बाहर एकत्रित होने का निर्देश दिया था।

बयान के अनुसार इस कार्यक्रम के लिए कोई इजाजत नहीं दी गयी थी।

बयान के मुताबिक महेंद्रन ने निर्माण स्थल पर जाकर अपराध में सहायता की ताकि ‘यह सुनिश्चित किया जा सके कि विदेशी श्रमिक अधिकारी के निर्देशों का पालन करें।’’

चैनल की रिपोर्ट के अनुसार रविनथिरन पर कुल 17 आरोप हैं, जबकि महेंद्रन पर 11 आरोप हैं।

ईएफएमए के तहत रविनथिरन पर लगाए गए प्रत्येक आरोप में कहा गया है कि उन्होंने विदेशी कर्मचारी को उनके वर्क परमिट की शर्तों का उल्लंघन करने के लिए उकसाया।

महेंद्रन पर सार्वजनिक व्यवस्था अधिनियम के तहत दो और ईएफएमए के तहत नौ आरोप लगाये गये हैं। महेंद्रन पर आरोप है कि उन्होंने एक ही विषय पर दो निर्माण स्थलों पर सार्वजनिक सभाओं के आयोजन में रविनथिरन की मदद की।

मामले की अगली सुनवाई 24 जून को होगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India TV के पत्रकार रजत शर्मा की बेटी दिशा ने मुंबई में सुदर्शन एमजे से रचाई शादी, PM मोदी, शाहरुख, सलमान समेत कई बड़े चेहरे हुए शामिल; देखें वीडियो

SRH vs LSG, IPL 2026 10th Match T20 Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं सनराइजर्स हैदराबाद बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें

RCB vs CSK, IPL 2026 11th Match Pitch Report: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बल्लेबाजों का चलेगा बल्ला या चेन्नई सुपरकिंग्स के गेंदबाज मचाएंगे कहर? रोमांचक मुकाबले से पहले यहां जानें पिच रिपोर्ट

Nitish Kumar: बिहार के बाद नीतीश कुमार का दिल्ली होगा अब नया ठिकाना, CM पद से इस्तीफे के बाद 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सदस्यता की शपथ