देश की खबरें | जयपुर में दो नौकरों ने महिला को बंधक बनाकर जेवरात लूटे: पुलिस

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जयपुर के अंबाबाड़ी इलाके में दो नौकरों ने एक कारोबारी की पत्नी को बंधक बनाकर घर से जेवरात लूट लिए।

जयपुर, चार मार्च जयपुर के अंबाबाड़ी इलाके में दो नौकरों ने एक कारोबारी की पत्नी को बंधक बनाकर घर से जेवरात लूट लिए।

पुलिस ने यह जानकारी देते हुए मंगलवार को बताया कि यह घटना सोमवार शाम को उस समय हुई जब महिला घर में अकेली थी।

पुलिस ने बताया कि आरोपी नौकर इंद्रजीत और अशोक कुछ समय पहले ही कारोबारी के यहां काम पर लगे थे। उन्होंने महिला ज्योति (48) को बंधक बनाकर उस पर चाकू से हमला किया और घर से सोने के जेवरात लूट कर फरार हो गए।

अशोक और इंद्रजीत ने वारदात के समय अपने तीसरे साथी राधे को घर पर बुलाया था। इन लोगों ने ज्योति का मुंह तौलिए से बंद कर दिया और उसके हाथ-पैर बांध दिए।

ज्योति का पति देवेंद्र किसी काम से शहर से बाहर गया था और बेटा शैलेश न्यू आतिश मार्केट में अपनी दुकान पर था। ज्योति के चिल्लाने पर पड़ोस में रहने वाला उसका देवर उसकी आवाज सुनकर घर पहुंचा। उसने ज्योति को मुक्त कराया और परिजनों और पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने बताया कि आरोपी ऑटो रिक्शा में बैठकर भाग गए और उनकी तलाश की जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\