देश की खबरें | छत्तीसगढ़ के बीजापुर में स्पाइक होल से सुरक्षाबल के दो जवान घायल
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सलियों द्वारा लगाए गए ‘स्पाइक होल’ (गड्ढे में लगाई जाने वाली नुकीली रॉड) से सुरक्षाबल के दो जवान घायल हो गए हैं। पुलिस अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।
बीजापुर, दो अप्रैल छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सलियों द्वारा लगाए गए ‘स्पाइक होल’ (गड्ढे में लगाई जाने वाली नुकीली रॉड) से सुरक्षाबल के दो जवान घायल हो गए हैं। पुलिस अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के गंगालूर थाना क्षेत्र में हुई इस घटना में एसटीएफ के आरक्षक संत कुमार कोमरे और बस्तर फाइटर के आरक्षक महेश गटपल्ली घायल हो गए हैं।
अधिकारियों ने बताया कि गंगालूर थाना क्षेत्र में सुरक्षाबलों ने नक्सल विरोधी अभियान में चलाया था। दल जब क्षेत्र में था तब स्पाइक होल से जवान घायल हो गए।
उन्होंने बताया कि कोमरे को दाहिने हाथ में तथा महेश को पैर में सामान्य चोट आई है।
अधिकारियों ने बताया कि घटना के बाद घायल जवानों का स्थानीय अस्पताल में उपचार किया गया, जिसके बाद बेहतर इलाज के लिए रायपुर भेजा गया है। क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ अभियान जारी है।
राज्य के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षाबलों को नुकसान पहुंचाने के लिए नक्सली रास्ते में प्रेशर बम और स्पाइक होल लगा देते हैं। अक्सर स्पाइक होल में पैर के धंसने से सुरक्षाबलों के जवान और ग्रामीण घायल हो जाते हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 02, 2025 06:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

