एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | असम की दो नदियां खतरे के निशान से ऊपर, देशभर में 12 स्थानों पर चेतावनी का स्तर पार: बुलेटिन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. असम में बाढ़ की स्थिति गंभीर हो गई है जहां गोलाघाट जिले में धनसिरी (दक्षिण) नदी और शिवसागर जिले में दिखो नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। केंद्रीय जल आयोग (सीडब्ल्यूसी) ने शुक्रवार को जारी दैनिक बाढ़ बुलेटिन में यह जानकारी दी।

देश की खबरें | असम की दो नदियां खतरे के निशान से ऊपर, देशभर में 12 स्थानों पर चेतावनी का स्तर पार: बुलेटिन

नयी दिल्ली, चार जुलाई असम में बाढ़ की स्थिति गंभीर हो गई है जहां गोलाघाट जिले में धनसिरी (दक्षिण) नदी और शिवसागर जिले में दिखो नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। केंद्रीय जल आयोग (सीडब्ल्यूसी) ने शुक्रवार को जारी दैनिक बाढ़ बुलेटिन में यह जानकारी दी।

भारत में वर्तमान में केवल यही दो स्थान 'गंभीर बाढ़' की श्रेणी में हैं।

सीडब्ल्यूसी की रिपोर्ट के अनुसार देश भर में 'गंभीर बाढ़' की श्रेणी वाले दो स्थानों समेत 14 स्थान ऐसे हैं, जहां जलस्तर वर्तमान में खतरे के निशान से ऊपर है और 12 स्थान पर 'सामान्य से ऊपर' की श्रेणी में हैं। ये स्थान असम, बिहार, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल में हैं।

बुलेटिन में कहा गया कि दोनो नदियों में जलस्तर अब भी बढ़ रहा है और 'गंभीर बाढ़' की स्थिति की श्रेणी में है।

गोलाघाट जिले के नुमालीगढ़ में धनसिरी (दक्षिण) नदी शुक्रवार को खतरे के स्तर 78.42 मीटर से ऊपर 78.81 मीटर पर बह रही थी। दिन में जलस्तर में 20 मिमी प्रति घंटे की दर से लगातार वृद्धि देखी गई।

शिवसागर जिले के शिवसागर में दिखो नदी 92.57 मीटर पर बह रही है, जो खतरे के स्तर 92.4 मीटर से ऊपर है। जलस्तर में 110 मिमी प्रति घंटे की दर से लगातार वृद्धि हो रही है।

असम में 'सामान्य से अधिक बाढ़' श्रेणी के अंतर्गत छह अतिरिक्त स्थल भी हैं, जिनमें अन्नपूर्णा घाट (कछार) में बराक, बेकी रोड ब्रिज (बारपेटा) में बेकी, तथा नियामतीघाट (जोरहाट) में ब्रह्मपुत्र नदियां शामिल हैं।

बुलेटिन के अनुसार इन स्थानों पर जलस्तर बढ़ रहा है।

जलाशयों में जल प्रवाह पर भी नज़र रखी जा रही है, 11 राज्यों में 25 स्थानों पर जल प्रवाह सीमा से अधिक है। इनमें आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, ओडिशा, मध्य प्रदेश, झारखंड, छत्तीसगढ़ और तमिलनाडु के प्रमुख जलाशय शामिल हैं।

शोभना रंजन

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 04, 2025 05:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).