देश की खबरें | करंट की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश में बलरामपुर जिले के महराजगंज तराई थाना क्षेत्र के अंतर्गत शनिवार को करंट की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत हो गई।
बलरामपुर (उप्र), 17 सितंबर उत्तर प्रदेश में बलरामपुर जिले के महराजगंज तराई थाना क्षेत्र के अंतर्गत शनिवार को करंट की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत हो गई।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि पूर्व जिला पंचायत सदस्य जोखू यादव का बेटा अनूप यादव (33) खेत में बिजली पहुंचाने के लिए लगा लकड़ी का खंभा गिर जाने के बाद उसे उठाने गया था, तभी करंट की चपेट में आ गया।
उन्होंने बताया कि छोटे भाई के करंट की चपेट में आते देख बड़ा भाई वीरेंद्र यादव उसे बचाने दौड़ा और इस प्रकार दोनों भाई करंट की चपेट में आ गए।
सूत्रों ने बताया कि मौके पर मौजूद भाई सुरेंद्र यादव ने शोर मचाया, तब मौके पर गांव वाले पहुंचे और दोनों को अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
घटना की जानकारी मिलने पर समाजवादी पार्टी के विधायक एसपी यादव अस्पताल पहुंचे और मृतकों के परिजनों से मुलाकात कर उंन्हे ढांढस बंधाया।
उन्होंने सरकार से मृतकों के परिजनों को 10-10 लाख रुपये बतौर मुआवजा देने की मांग की।
पुलिस क्षेत्राधिकारी राधारमण सिंह ने बताया कि मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेजा जा रहा है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 17, 2022 01:38 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

