देश की खबरें | जी-20 से जुड़े दो कार्यक्रम उत्तराखंड के ऋषिकेश में होंगे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेखा वर्मा ने रविवार को कहा कि भारत को मिली जी-20 की ऐतिहासिक मेजबानी में इससे जुड़े दो कार्यक्रमों के आयोजन की जिम्मेदारी उत्तराखंड को मिलना राज्य के लिए एक गौरवशाली अवसर है। उन्होंने कहा कि यह प्रदेश में पर्यटन एवं निवेश के क्षेत्र में नई संभावनाएं लेकर आएगा।

देहरादून, 11 दिसंबर भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेखा वर्मा ने रविवार को कहा कि भारत को मिली जी-20 की ऐतिहासिक मेजबानी में इससे जुड़े दो कार्यक्रमों के आयोजन की जिम्मेदारी उत्तराखंड को मिलना राज्य के लिए एक गौरवशाली अवसर है। उन्होंने कहा कि यह प्रदेश में पर्यटन एवं निवेश के क्षेत्र में नई संभावनाएं लेकर आएगा।

यहां संवाददाताओं से बातचीत में उत्तराखंड में पार्टी मामलों की सहप्रभारी वर्मा ने प्रदेश पर इस विश्वास के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार भी जताया।

वर्मा ने कहा कि जी-20 के तहत भारत में 200 अंतराष्ट्रीय कार्यक्रमों की मेजबानी करने वाले 56 शहरों में शामिल ऋषिकेश को दो कार्यक्रम मिलना गर्व और सुनहरे अवसर की भांति है।

उन्होंने कहा, ‘‘हमें अपने राज्य की सांस्कृतिक, प्राकृतिक और आध्यात्मिक समृद्धि को विश्व पटल पर प्रस्तुत करने का स्वर्णिम मौका मिला है जो प्रदेश में पर्यटन एवं निवेश के क्षेत्र में नयी संभावनाओं को लेकर आएगा।’’

वर्मा ने बताया कि इन आयोजनों में आर्थिक एवं सामरिक दृष्टि से दुनिया के 20 सबसे शक्तिशाली देशों के राजनायिक, शीर्ष अधिकारी, उद्योगपति और समाज को प्रभावित करने वाली संस्थाओं के चुनिंदा प्रतिनिधि शिरकत करेंगे। उन्होंने कहा कि हमारे पास अपनी समृद्ध संस्कृति, सभ्यता और विरासत को लोक संगीत, पारंपरिक वेशभूषा, तन-मन को स्वस्थ बनाते खानपान, आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्धति व योग को दुनियाभर से आए इन सामाजिक राजदूतों के सामने प्रस्तुत करने का मौका होगा।

भाजपा नेता ने कहा कि इस आयोजन से दुनियाभर के देशों में हमारी विरासत और विकास की तस्वीर साझा होगी जो राज्य के लिए विदेशी पर्यटकों एवं निवेश की संभावनाओं के नये दरवाजे खोलेगी। उन्होंने कहा कि आजादी के अमृतकाल में मोदी के नेतृत्व में मिली यह अभूतपूर्व उपलब्धि, भारत के सशक्त एवं विश्व गुरु बनने का स्पष्ट संकेत है।

वर्मा ने कहा कि प्रदेश को जी-20 के विषय 'एक पृथ्वी, एक परिवार, एक भविष्य' के तहत मिले कार्यक्रमों की मेजबानी को शानदार और भव्य बनाना, हम सबके लिए सुनहरे अवसर के साथ एक राष्ट्रीय जिम्मेदारी भी है ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\