देश की खबरें | छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में मुठभेड़ में दो इनामी नक्सली ढेर
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में दो नक्सली मारे गए, दोनों पर कुल 13 लाख रुपए का इनाम घोषित था। पुलिस अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।
कोंडागांव, 16 अप्रैल छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में दो नक्सली मारे गए, दोनों पर कुल 13 लाख रुपए का इनाम घोषित था। पुलिस अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के किलम-बरगुम क्षेत्र के जंगल में हुई मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने पूर्वी बस्तर डिवीजन के डिविजनल कमेटी सदस्य हलदर और एरिया कमेटी सदस्य रामे को ढेर कर दिया।
अधिकारियों ने बताया कि हलदर पर आठ लाख रुपए और रामे पर पांच लाख रुपए का इनाम था।
उन्होंने बताया कि कोंडागांव और नारायणपुर जिले की सीमा में स्थित किलम -बरगुम क्षेत्र के जंगलों में नक्सलियों की उपस्थिति की सूचना पर कोंडागांव ‘जिला रिजर्व गार्ड’ और ‘बस्तर फाइटर्स’ के दल को मंगलवार को नक्सल विरोधी अभियान पर रवाना किया गया था।
अधिकारियों ने बताया कि अभियान के दौरान मंगलवार देर शाम सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ में अब तक दो नक्सलियों के शव बरामद किए गए हैं।
उन्होंने बताया कि मुठभेड़ स्थल से एक एके-47 राइफल, अन्य हथियार, विस्फोटक और नक्सली सामान बरामद किया गया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 16, 2025 08:32 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

