देश की खबरें | ओडिशा के मलकानगिरि में दो इनामी माओवादी गिरफ्तार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ओडिशा के मलकानगिरि जिले में शुक्रवार तड़के दो माओवादियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।
मलकानगिरी, 13 जून ओडिशा के मलकानगिरि जिले में शुक्रवार तड़के दो माओवादियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस के एक बयान के अनुसार केशकवासी और राकेश उर्फ सनुकुंजम, दोनों ही भाकपा (माओवादी) के एरिया कमेटी के सदस्य थे और छत्तीसगढ़ के रहने वाले थे। दोनों पर पांच लाख रुपए का इनाम था।
बयान के अनुसार जिला स्वैच्छिक बल और पुलिस ने मुठभेड़ के बाद मैथिली थाना क्षेत्र के साधीगुडा और तेंतुलीगुडा जंगलों में माओवादियों को गिरफ्तार किया।
बयान के मुताबिक जिला पुलिस ने बृहस्पतिवार रात एक विशेष अभियान शुरू किया और शुक्रवार तड़के उसने माओवादियों के एक समूह को जंगल में भागते हुए देखा।
एक अधिकारी ने बताया,‘‘टीम ने उनका पीछा किया और उन्हें आत्मसमर्पण करने के लिए कहा, लेकिन चेतावनी को नजरअंदाज करते हुए माओवादियों ने पुलिस टीम पर गोलियां चला दीं और जंगल में भाग गए।’’
उन्होंने बताया, ‘‘जवाब में पुलिस ने भी गोलियां चलाईं। इसके बाद इलाके की तलाशी के दौरान दो माओवादियों को पकड़ लिया गया। सुरक्षाकर्मियों के साथ हाथापाई के बाद वे पकड़ गये।’’
उन्होंने बताया कि माओवादी समूह के अन्य लोग भागने में सफल रहे।
पुलिस अधीक्षक विनोद पाटिल ने बताया कि उनके पास से एक रिवॉल्वर,गोला-बारूद और विस्फोटक बरामद किया गया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 13, 2025 06:50 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

