देश की खबरें | भाजपा नेताओं के खिलाफ बैनर लगाने पर युवकों को प्रताड़ित करने के मामले में दो पुलिसकर्मी निलंबित
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कर्नाटक की पुत्तूर सीट पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की हार के बाद पार्टी नेता नलिन कुमार कटील और डीवी सदानंद गौड़ा के खिलाफ कथित रूप से अपमानजनक बैनर लगाने वाले दो युवकों को पुलिस में हिरासत में प्रताड़ित करने के मामले में एक उपनिरीक्षक समेत दो पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया गया है।
मंगलुरु, 18 मई कर्नाटक की पुत्तूर सीट पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की हार के बाद पार्टी नेता नलिन कुमार कटील और डीवी सदानंद गौड़ा के खिलाफ कथित रूप से अपमानजनक बैनर लगाने वाले दो युवकों को पुलिस में हिरासत में प्रताड़ित करने के मामले में एक उपनिरीक्षक समेत दो पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया गया है।
बैनर पर चप्पलों की माला पहनाई गई थी और कटील तथा गौड़ा को श्रद्धाजंलि दी गई थी जो पुत्तूर सीट पर भाजपा की हार के लिए कथित रूप से जिम्मेदार हैं।
मामले में पुलिस ने नौ युवकों को गिरफ्तार किया है। उनमें से दो को हिरासत में प्रताड़ित किया गया, जिसके दृश्य सोशल मीडिया पर वायरल हो गए।
निलंबन आदेश जारी करने वाले दक्षिण कन्नड़ जिले के पुलिस अधीक्षक विक्रम अमाथे ने कहा कि हिरासत में यातना के संबंध में पुत्तूर के पुलिस उपाधीक्षक वीरय्या हिरेमत्त के खिलाफ विभागीय जांच शुरू कर दी गई है।
अभि उर्फ अविनाश (26) और गुरुप्रसाद (24) प्रताड़ना का शिकार हुए थे और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अविनाश के पिता ने पुत्तूर के पुलिस उपाधीक्षक, ग्रामीण उपनिरीक्षक और थाना प्रभारी हर्षित के खिलाफ नामज़द शिकायत दर्ज कराई है।
इस बीच मंगलुरू के पुलिस आयुक्त कुलदीप कुमार आर जैन ने विधानसभा चुनाव के बाद सोशल मीडिया पर नफरत फैलाने वाले भड़काऊ पोस्ट साझा न करने की लोगों को चेतावनी दी है।
उन्होंने कहा कि कोई भी इस तरह के पोस्ट करेगा तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। आयुक्त ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने को भी कहा।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)