एजेंसी न्यूज

विदेश की खबरें | पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में पुलिस चौकी पर आतंकवादियों के हमले में दो पुलिसकर्मियों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में बुधवार को एक पुलिस चौकी पर हुए आतंकवादी हमले में दो पुलिसकर्मी मारे गए तथा एक अन्य घायल हो गया।

विदेश की खबरें | पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में पुलिस चौकी पर आतंकवादियों के हमले में दो पुलिसकर्मियों की मौत
श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

पेशावर, 21 मई पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में बुधवार को एक पुलिस चौकी पर हुए आतंकवादी हमले में दो पुलिसकर्मी मारे गए तथा एक अन्य घायल हो गया।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, हमलावरों ने उत्तरी वजीरिस्तान की सीमा से लगे बन्नू जिले के न्यू सब्जी मंडी क्षेत्र स्थित पुलिस चौकी के मुख्य द्वार को विस्फोटकों से उड़ा दिया और फिर परिसर में घुसकर गोलीबारी शुरू कर दी।

इसके बाद हुई गोलीबारी में दो पुलिसकर्मी मारे गए, जबकि एक घायल हो गया।

विस्फोट से पुलिस चौकी और आसपास की दुकानों को काफी नुकसान पहुंचा, साथ ही एक बिजली ट्रांसफार्मर भी गिर गया, जिससे क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई।

सुरक्षा बलों ने इलाके की घेराबंदी कर दी है और अपराधियों को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान शुरू कर दिया है।

अभी तक किसी भी समूह ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 21, 2025 09:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).