पार्मा के दो खिलाड़ी कोरोना वायरस के लिए पॉजिटिव पाए गए, पृथक रखा गया
क्लब ने बताया कि दो खिलाड़ियों को छोड़कर सारे नतीजे नेगेटिव आए हैं। इन दोनों खिलाड़ियों में इस बीमारी के लक्षण दिखाई नहीं दे रहे थे।
क्लबों में समूह में ट्रेनिंग शुरू किए जाने से दो दिन पहले पार्मा ने कहा कि उनकी टीम के सभी खिलाड़ियों और स्टाफ का परीक्षण किया गया।
क्लब ने बताया कि दो खिलाड़ियों को छोड़कर सारे नतीजे नेगेटिव आए हैं। इन दोनों खिलाड़ियों में इस बीमारी के लक्षण दिखाई नहीं दे रहे थे।
पार्मा ने शनिवार को बयान जारी करके कहा, ‘‘दोनों पहले परीक्षण में पॉजिटिव जबकि 24 घंटे बाद किए गए दूसरे परीक्षण में नेगेटिव पाए गए।’’
क्लब ने कहा, ‘‘दोनों खिलाड़ियों की तबीयत ठीक है और उनमें कोई लक्षण नहीं दिख रहे लेकिन उन्हें तुरंत पृथक कर दिया गया और क्लब लगातार उन पर नजर रख रहा है।’’
क्लबों ने चैंपियनशिप को दोबारा शुरू करने के लिए 13 जून की तारीख का सुझाव दिया है जबकि समूह ट्रेनिंग सोमवार से शुरू होनी है।
सरकार के साथ हालांकि एक मुद्दे पर मतभेद है जिसने पॉजिटिव परीक्षण की स्थिति में पूरी टीम को पृथक रखने पर जोर दिया है।
इटली के क्लब सिर्फ संक्रमित व्यक्ति को पृथक रखना चाहते हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 17, 2020 09:34 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

