एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | मथुरा में अज्ञात वाहन की टक्‍कर से बाइक सवार दो व्यक्तियों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मथुरा जिले के महावन थाना क्षेत्र में रविवार को एक्सप्रेस वे पर एक सड़क हादसे में बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | मथुरा में अज्ञात वाहन की टक्‍कर से बाइक सवार दो व्यक्तियों की मौत

मथुरा (उप्र), सात जुलाई मथुरा जिले के महावन थाना क्षेत्र में रविवार को एक्सप्रेस वे पर एक सड़क हादसे में बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

महावन थाना प्रभारी रंजना सचान ने बताया कि हादसा थाना क्षेत्र के गांव किशनपुर के समीप (किमी संख्या 118 पर) तब हुआ, जब किसी अज्ञात वाहन ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी।

उन्होंने बताया कि इस हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरे शख्स ने इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया।

सचान ने बताया कि मृतकों की पहचान राकेश (37) व हरिप्रसाद (44) के रूप में हुई है। दोनों महोबा के रहने वाले थे तथा दिल्ली में राजमिस्त्री का काम करते थे।

पुलिस के अनुसार, दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

पुलिस ने बताया कि दोनों सुबह पांच बजे बाइक से महोबा के लिए निकले थे जहां उन्हें एक रिश्तेदार की शादी में शामिल होना था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 07, 2024 09:50 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).