देश की खबरें | बहरोड़ में दो व्यक्ति 50 लाख रुपये की बेहिसाबी नकदी के साथ पकड़े गए: पुलिस
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पुलिस ने बहरोड़ कस्बे में मंगलवार को दो व्यक्तियों को 50 लाख रुपये की बेहिसाबी नकदी के साथ पकड़ा।
जयपुर, 28 जनवरी पुलिस ने बहरोड़ कस्बे में मंगलवार को दो व्यक्तियों को 50 लाख रुपये की बेहिसाबी नकदी के साथ पकड़ा।
पुलिस के अनुसार, इन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
नीमराणा के थानाधिकारी राजेश मीणा के अनुसार, गुप्त सूचना के आधार पर गश्त कर रही टीम ने दिल्ली से आ रही एक कार को रोका और उसमें से 50 लाख रुपये की नकदी से भरा एक थैला बरामद किया।
उन्होंने बताया कि बैंक अधिकारियों को नोट गिनने की मशीन के साथ बुलाया गया, जिसके बाद नकदी जब्त कर ली गई।
मीणा ने बताया कि आरोपी नकदी के बारे में कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सके, जिसके बाद नकदी जब्त कर ली गई।
उन्होंने बताया कि आरोपियों से इतनी बड़ी मात्रा में नकदी के स्रोत और गंतव्य के बारे में पूछताछ की जा रही है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 28, 2025 08:46 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

