एजेंसी न्यूज

UP: चोरी के ट्रैक्टर बेचते दो व्यक्ति गिरफ्तार, 17 ट्रैक्टर बरामद

जिले के फतेहगंज थाना पुलिस ने चोरी के ट्रैक्टर बेचते दो लोगों को मंगलवार को गिरफ्तार कर उनके पास से चोरी के 17 ट्रैक्टर बरामद किए।

UP: चोरी के ट्रैक्टर बेचते दो व्यक्ति गिरफ्तार, 17 ट्रैक्टर बरामद
प्रतीकात्मक (Photo Credit: Pixabay)

बरेली (उप्र), 21 फरवरी : जिले के फतेहगंज थाना पुलिस ने चोरी के ट्रैक्टर बेचते दो लोगों को मंगलवार को गिरफ्तार कर उनके पास से चोरी के 17 ट्रैक्टर बरामद किए. बरेली के पुलिस अधीक्षक (देहात) राजकुमार अग्रवाल ने बताया कि फतेहगंज (पूर्वी नगर) में बिना कागजात के धड़ल्ले से पुराने ट्रैक्टरों की बिक्री की सूचना मिली थी. पश्चिम बंगाल पुलिस की सूचना पर फतेहगंज पूर्वी के निरीक्षक अरविंद कुमार ने अनीस खान के गोदाम से 17 ट्रैक्टर बरामद किए हैं.

उन्होंने बताया कि जांच में पता चला कि एक ट्रैक्टर पश्चिम बंगाल से चोरी कर लाया गया था जिसमे ‘जीपीएस’ लगा हुआ था. पुलिस ने चोरी के ट्रैक्टर बेचने के आरोप में अनीस और उसके भतीजे को गिरफ्तार किया. यह भी पढ़ें: Nikki Yadav Murder Case: पीड़िता का परिवार न्याय के लिए पीएम को पत्र लिखने की योजना बना रहा

आरोपियों ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि एक महीने पहले सभी ट्रैक्टर पश्चिम बंगाल के काशीपुर के पुररिया से लाए गए थे. निरीक्षक अरविंद कुमार ने बताया कि तीन ट्रैक्टर के कागजात दिखाए गए जो फर्जी निकले जबकि 14 ट्रैक्टर बगैर कागजातों के थे जिनकी छानबीन की जा रही है.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 22, 2023 09:01 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).