देश की खबरें | मेरठ में पुलिस मुठभेड़ के बाद दो व्यक्ति गिरफ्तार, ‘गोकशी’ के लिए जा रहे थे
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मेरठ जनपद में थाना लोहियानगर क्षेत्र में पुलिस के साथ मुठभेड़ के बााद दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है जो कथित तौर पर गोकशी के लिए जा रहे थे।
मेरठ, 11 जून मेरठ जनपद में थाना लोहियानगर क्षेत्र में पुलिस के साथ मुठभेड़ के बााद दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है जो कथित तौर पर गोकशी के लिए जा रहे थे।
लोहियानगर थाना क्षेत्र में मंगलवार को हुई मुठभेड़ में दोनों आरोपियों के पैर में गोली लग गई और अस्पताल में उनका इलाज जारी है।
थाने के एक अधिकारी ने बताया, ‘‘मंगलवार देर रात फफूंदा चौकी के पास नियमित जांच के दौरान पुलिस ने बिना नंबर की मोटरसाइकिल पर जा रहे तीन लोगों को रुकने का इशारा किया, लेकिन वे भागने लगे। घेरे जाने पर उन्होंने पुलिस दल पर गोलीबारी की।’’
अधिकारी ने बताया कि जवाबी कार्रवाई में दो संदिग्धों - लिसाड़ीगेट निवासी शाहरुख और पिपलीखेड़ा निवासी लियाकत - के पैर में गोली लग गई और उन्हें अस्पताल ले जाया गया।
अधिकारी ने बताया कि उनका साथी इरफान अंधेरे में भाग निकला।
पुलिस ने बताया कि आरोपियों के पास से दो देसी पिस्तौल, कारतूस, पशु वध करने के औजार और चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की गई है।
अधिकारी ने बताया, ‘‘पूछताछ के दौरान आरोपियों ने कबूल किया कि वे गोवंश वध करने जा रहे थे और जिस मोटरसाइकिल का वे इस्तेमाल कर रहे थे, वह मेरठ से चोरी की गई थी।’’
पुलिस ने बताया कि आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड की जांच की जा रही है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 11, 2025 02:22 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

