विदेश की खबरें | दो व्यक्तियों ने मंत्री प्रीति पटेल को निशाना बनाकर नस्ली वीडियो पोस्ट करने का जुर्म स्वीकार किया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. ब्रिटेन की गृह मंत्री प्रीति पटेल को सोशल मीडिया वीडियो के जरिए निशाना बनाते हुए घोर आपत्तिजनक संदेश भेजने और "नस्ली घृणा" को उकसाने के आरोपी दो व्यक्तियों ने मंगलवार को अदालत में खुद पर लगे आरोपों को स्वीकार कर लिया।
लंदन, 29 जून ब्रिटेन की गृह मंत्री प्रीति पटेल को सोशल मीडिया वीडियो के जरिए निशाना बनाते हुए घोर आपत्तिजनक संदेश भेजने और "नस्ली घृणा" को उकसाने के आरोपी दो व्यक्तियों ने मंगलवार को अदालत में खुद पर लगे आरोपों को स्वीकार कर लिया।
जेक हेंडरसन (28) ने कोविड-19 वैश्विक महामारी के बाद इस साल जनवरी में पटेल की व्याख्या करने के लिए नस्ली तौर पर अपमानजनक शब्द का इस्तेमाल करते हुए एक वीडियो पोस्ट किया था और सह-आरोपी रॉबर्ट कमिंग (26) उन लोगों में शामिल था जिसने इस वीडियो को ऑनलाइन साझा किया।
दोनों युवकों ने सार्वजनिक संचार नेटवर्क द्वारा घोर आपत्तिजनक संदेश भेजने का आरोप स्वीकार किया और अब वे 12 अगस्त को सजा सुनाए जाने के लिए इंग्लैंड के ईस्ट मिडलैंड्स के नॉटिंघमशायर में मैन्सफील्ड मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश होंगे।
अदालत में 50 सेकेंड का वीडियो चलाया गया जहां हेंडरसन को बोलते हुए सुना जा सकता है, “श्वेत व्यक्ति के तौर पर, मैं अश्वेत व्यक्तियों की बात नहीं सुनने वाला हूं।”
कमिंग ने फिर इस वीडियो को चार हंसते हुए इमोजी एवं इस कैप्शन के साथ दूसरे लोगों के साथ साझा किया, “नफरत करने वाले नफरत करेंगे’’।
ब्रिटेन के क्राउन अभियोजन सेवा (सीपीएस) की तरफ से पेश हुए अभियोजक डेनियल चर्च ने कहा कि वीडियो “नस्ली समूहों के सदस्यों के प्रति शत्रुता से प्रेरित” था।
अदालत ने सुना कि कैसे लोग वीडियो से जुड़ी टिप्पणियों के चलते तनाव में थे और उन्हें भय था कि इसकी सामग्री नस्ली घृणा को भड़का सकती है।
दोनों आरोपियों को अदालत ने 29 मई को तलब किया था और दोनों पर सार्वजनिक संचार नेटवर्क द्वारा बेहद अपमानजनक संदेश भेजने का आरोप तय किया गया था जिसमें कैद या जुर्माना या दोनों हो सकते हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 30, 2021 01:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

