एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | बेंगलुरु में महिला से जुड़े विवाद में दो लोगों की चाकू गोदकर हत्या, दो गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बेंगलुरु के येलहंका इलाके में एक महिला को मैसेज करने और वीडियो कॉल करने को लेकर हुए विवाद के बाद दो लोगों की हत्या के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | बेंगलुरु में महिला से जुड़े विवाद में दो लोगों की चाकू गोदकर हत्या, दो गिरफ्तार

बेंगलुरु, 12 दिसंबर बेंगलुरु के येलहंका इलाके में एक महिला को मैसेज करने और वीडियो कॉल करने को लेकर हुए विवाद के बाद दो लोगों की हत्या के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा गार्ड के रूप में काम करने वाले नेपाली मूल के विक्रम सिंह (21) और बिहार के रहने वाले छोटो तूरी (33) रासायनिक कारखाने के परिसर में मृत पाए गए। सिंह इसी कारखाने में काम करता था।

अधिकारियों के अनुसार, यह घटना रविवार रात को हुई जब सिंह और तूरी कारखाना परिसर में खाना खा रहे थे। सिंह और तूरी आरोपियों को जानते थे, जिनकी पहचान समर और संगम के रूप में हुई है। समर और संगम भी नेपाली हैं।

आरोपी परिसर में घुस आए और महिला को लेकर झगड़ा शुरू हो गया, जो आरोपियों में से एक की गर्लफ्रेंड थी। विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपियों ने कथित तौर पर पीड़ितों पर चाकू से हमला कर दिया।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपियों ने कथित तौर पर गैस सिलेंडर, कुकर और टाइल के टुकड़ों से भी दोनों पर हमला किया। अपराध का पता सोमवार सुबह तब चला जब किसी ने शवों को देखा और पुलिस को सूचना दी।

पुलिस उपायुक्त (उत्तर-पूर्व) सजीथ वीजे ने बताया, ‘‘हमने दोहरे हत्याकांड के सिलसिले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। सिंह एक आरोपी की महिला मित्र को संदेश भेजता था और वीडियो कॉल करता था। इससे नाराज होकर दोनों आरोपियों ने उस पर हमला कर दिया और उसकी हत्या कर दी।’’

कपड़ा कंपनी में ड्राइवर के रूप में काम करने वाला तूरी इस विवाद में शामिल नहीं था। अधिकारी ने बताया कि तूरी सिंह पर हमले को रोकने की कोशिश कर रहा था, लेकिन कथित तौर पर उसे मार दिया गया क्योंकि हमलावरों को डर था कि वह पुलिस को सूचित कर देगा और गवाह बन जाएगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 12, 2024 07:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).