देश की खबरें | चार बच्चों समेत छह लोगों की हत्या के मामले में दो लोगों को फांसी की सजा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के भीलवाड़ा की एक स्थानीय अदालत ने सात पहले एक दंपती और चार बच्चों की हत्या के मामले के मुख्य आरोपी सहित दो लोगों को फांसी की सजा सुनायी है और उनके खिलाफ 15-15 हजार रुपये का आर्थिक जुर्माना भी लगाया ।

जयपुर, छह अगस्त राजस्थान के भीलवाड़ा की एक स्थानीय अदालत ने सात पहले एक दंपती और चार बच्चों की हत्या के मामले के मुख्य आरोपी सहित दो लोगों को फांसी की सजा सुनायी है और उनके खिलाफ 15-15 हजार रुपये का आर्थिक जुर्माना भी लगाया ।

विशेष लोक अभियोजक संजू बापना ने बताया कि भीलवाड़ा के अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट (महिला उत्पीड़न कोर्ट) ने मुख्य आरोपी शराफत और राजेश खटीक को फांसी की सजा सुनाई है और दोनों पर 15-15 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है।

उन्होंने बताया कि दोनों आरोपियों ने मांडल थाना क्षेत्र में 28 जुलाई 2015 को एक दंपती और उनके चार मासूम बच्चों की हत्या कर शवों को अलग अलग स्थानों पर सड़क किनारे फेंक कर फरार हो गये थे।

उन्होंने बताया कि दोनों आरोपियों ने निम्बाहेडा निवासी दंपत्ति यूनुस (38), उनकी पत्नी चांदतारा (35) बेटे अशरफ (10), बेटी गुडिया (7), साजिया (4) और शकीना (2) की तलवार से वार कर हत्या कर दी थी।

उन्होंने बताया कि अभियोजन पक्ष ने दोनों आरोपियों पर लगे आरोप सिद्ध करने के लिये न्यायालय में 41 गवाहों के बयान और 153 दस्तावेज पेश किये।

उन्होंने बताया कि इस संबंध में आरोपियों के खिलाफ मांडल थाने में भारतीय दंड संहिता की धारा 302 के तहत मामला दर्ज किया गया था।

कुंज रंजन

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 194 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल और रियान पराग ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड