देश की खबरें | पंजाब में बंबीहा गैंग के दो लोग गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब पुलिस ने बंबीहा गिरोह के दो लोगों को गिरफ्तार कर उनके पास से हथियार बरामद किए हैं। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

चंडीगढ़, 16 अक्टूबर पंजाब पुलिस ने बंबीहा गिरोह के दो लोगों को गिरफ्तार कर उनके पास से हथियार बरामद किए हैं। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

मोहाली के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विवेक शील सोनी के मुताबिक गिरफ्तारी के समय बदमाशों के पास से दो पिस्तौल और चार कारतूस मिले हैं।

पुलिस ने बताया कि गुरविंदर सिंह और गौतम कुमार को मोहाली के गोस्लान गांव से गिरफ्तार किया गया है। इन दोनों के खिलाफ वसूली से जुड़े मामले हैं।

उनकी गिरफ्तारी बंबीहा गिरोह के एक अन्य सदस्य गुरजंत सिंह से पूछताछ के बाद हुई है।

गुरजंत को दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ ने पिछले महीने गिरफ्तार किया था।

गुरजंत उन चार लोगों में शामिल था, जिन्होंने अगस्त में हिमाचल प्रदेश के नालागढ़ में अकाली नेता विक्की मिद्दुखेड़ा के हत्यारे की फरार होने में कथित रूप से मदद की थी।

पुलिस ने कहा कि गुरजंत, जो जनवरी में मोहाली में एक कार चोरी की घटना में भी शामिल था, उसे पूछताछ के लिए यहां रिमांड पर लाया गया था।

पुलिस ने कहा कि गुरजंत स्पेन के रहने वाले बंबीहा गिरोह के सरगना गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी के निर्देश पर काम कर रहा था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\