एजेंसी न्यूज

विदेश की खबरें | कनाडा के बेघर लोगों को निशाना बनाकर किए गए हमले में दो लोगों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. उन्होंने बताया कि बाद में पुलिस ने हमलावर को मार गिराया।

विदेश की खबरें | कनाडा के बेघर लोगों को निशाना बनाकर किए गए हमले में दो लोगों की मौत
श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

उन्होंने बताया कि बाद में पुलिस ने हमलावर को मार गिराया।

अधिकारियों के मुताबिक, गोलीबारी से लैंगली के बेडरूम समुदाय क्षेत्र में भगदड़ मच गई। सड़क पर चारों तरफ बिखरा हुआ सामान और पलटी हुई साइकिल देखी जा सकती थी।

रॉयल कैनेडियन माउंटेड पुलिस ने कहा कि एक आपातकालीन प्रतिक्रिया टीम ने संदिग्ध को रोकने का प्रयास किया। इस दौरान एक व्यक्ति पैर में गोली लगने की वजह से घायल हो गया।

अधिकारियों के अनुसार, संदिग्ध को गोली मार दी गई और उसे घटनास्थल पर ही मृत घोषित कर दिया गया।

मुख्य पुलिस अधीक्षक गालिब भयानी ने कहा कि अधिकारियों को गोलीबारी का मकसद और हमलावर व पीड़ितों के बीच का संबंध फिलहाल ज्ञात नहीं है। ऐसे हमले कनाडा में दुर्लभ हैं, जहां सख्त बंदूक कानून लागू है।

पुलिस ने कहा कि घटना में एक महिला भी घायल हुई है और उसकी हालत गंभीर है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 26, 2022 09:23 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).