एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | ओडिशा में हिरासत में दो लोगों की मौत, आयोग के निर्देश पर पुलिस करा रही पोस्टमार्टम

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ओडिशा के अलग अलग स्थानों से हिरासत में हुयी मौतों के मामले सामने आए हैं जिसके बाद पुलिस को राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के दिशा निर्देशों के अनुसार शवों का पोस्टमार्टम कराना पड़ा है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

देश की खबरें | ओडिशा में हिरासत में दो लोगों की मौत, आयोग के निर्देश पर पुलिस करा रही पोस्टमार्टम
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

भुवनेश्वर, 19 नवंबर ओडिशा के अलग अलग स्थानों से हिरासत में हुयी मौतों के मामले सामने आए हैं जिसके बाद पुलिस को राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के दिशा निर्देशों के अनुसार शवों का पोस्टमार्टम कराना पड़ा है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

पुलिस ने बताया कि हिरासत में मौत की यह दोनों घटनाएं सुदंरगढ़ जिले के पुरी एवं ​बीरामित्रपुर इलाके में हुयी । दोनों घटनाओं के बाद संबंधित इलाकों में तनाव व्याप्त हो गया है और इन स्थानों पर बड़ी संख्या में लोगों ने प्रदर्शन किया ।

यह भी पढ़े | इंदिरा गांधी की जयंती पर राहुल गांधी ने उन्हें प्यारी दादी के रूप में याद किया.

दोनों मामलों में पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया था और बृहस्पतिवार की सुबह उनकी मौत हो गयी ।

प्रदेश के पुलिस महानिदेशक अभय ने यहां संवाददाताओं से बताया, ''राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के दिशा निर्देशों के अनुसार दोनों स्थानों पर शवों का पोस्टमार्टम डाक्टरों के दल द्वारा कराया जा रहा है । पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी करायी जा रही है।''

यह भी पढ़े | Dev Deepawali 2020: देव दीपावली के दौरान 15 लाख दीयों से रोशन होंगे काशी के घाट.

पुलिस ने बताया कि दोनों मामलों में मरने वालों की पहचान के रमेश एवं तारिक सलीम के रूप में की गयी है ।

दोनों ही मामलों में स्थानीय लोगों ने दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई किये जाने की मांग की है ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 19, 2020 04:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).