एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | भदोही में सड़क हादसे में दो लोगों की मौत, चार अन्य घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भदोही शहर में सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई चार अन्य घायल हो गए। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | भदोही में सड़क हादसे में दो लोगों की मौत, चार अन्य घायल

भदोही (उप्र), 27 अप्रैल भदोही शहर में सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई चार अन्य घायल हो गए। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि हादसा शनिवार रात दस बजे शहर कोतवाली इलाके में सियरहा नयी बस्ती के पास हुआ जब एक तेज रफ्तार ट्रक ने सामने से आ रही मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी।

पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) अशोक कुमार मिश्रा ने बताया कि इस बीच पीछे से आ रही एक और मोटरसाइकिल ट्रक से टकरा गई। उन्होंने बताया कि हादसे में उमेश यादव (24) और करन कन्नौजिया (28) की मौके पर मौत हो गयी तथा समरजीत (22), यश राज (20), रणजीत (28) और राम अधार (25) गंभीर रूप से घायल हो गए।

उन्होंने बताया कि घायलों को महाराजा बलवंत सिंह राजकीय अस्पताल ले जाया गया जहां से आधी रात को चिकित्सकों ने उन्हें वाराणसी के बीएचयू ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। बताया जाता है कि दो की हालत गंभीर बनी हुई है।

पुलिस क्षेत्राधिकारी ने बताया कि इस घटना के बाद ट्रक का चालक और खलासी वाहन को छोड़कर फरार हो गए।

उन्होंने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और ट्रक को कब्जे में लेकर चालक की तलाश की जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 27, 2025 09:24 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).